{"_id":"6492edae0ea4fedd76093e43","slug":"student-died-after-being-hit-by-train-in-fazilka-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fazilka News: कान पर लगा रखा था हेडफोन... नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज, छात्र की कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fazilka News: कान पर लगा रखा था हेडफोन... नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज, छात्र की कटकर मौत
Wed, 21 Jun 2023 06:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:08 PM IST
सार
छात्र के कान में हेडफोन लगा था। वह पढ़ने जा रहा था। ट्रेन इंजन की आवाज सुनाई नहीं देने के कारण हादसा होने का शक है। मृतक के परिजनों ने मौके पर आकर शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
फाजिल्का जिले के गांव चक पक्खी में ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। छात्र के कान में हेडफोन लगा था, इसलिए उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। हरप्रीत सिंह निवासी चिमनेवाला ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब एक लड़का रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के नीचे रेलवे लाइन की साइड जा रहा था। तभी बठिंडा की ओर से आ रहे एक इंजन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
वहीं, जीआरपी के एएसआई भजन लाल ने बताया कि लड़के की मौत हो गई है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव कब्जे में लिया। लड़के की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आशू कंबोज के तौर पर हुई है। उसकी आयु करीब 17 साल की है।
विज्ञापन
छात्र के कान में हेडफोन लगा था। वह पढ़ने जा रहा था। ट्रेन इंजन की आवाज सुनाई नहीं देने के कारण हादसा होने का शक है। मृतक के परिजनों ने मौके पर आकर शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन