{"_id":"b9e8667e9edb769fc8863934ccb52399","slug":"student-death-from-current-on-cable-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल के तार से लगा करेंट, बीटेक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल के तार से लगा करेंट, बीटेक छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-23 में घर के अंदर केबल ठीक कर रहे बीटेक थर्ड ईयर के छात्र की बुधवार को करेंट लगने से मौत हो गई। इंद्रजीत (22) लांडरा स्थित सीजीसी कालेज में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
उसके पिता पंजाब सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। करेंट लगने के बाद इंद्रजीत कोउसके ममरे भाई ने पड़ोसी की मदद से सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-22 चौकी प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया पुलिस को बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल से घटना की सूचना मिली थी।
इससे पहले 8 साल के बच्चे की हो चुकी है मौत
इससे पहले बापूधाम के पार्क में एक 8 साल के बच्चे की मौत बिजली के खंभे में करंट लगने से मौत हो चुकी है। अभिभावकों ने प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के खिलाफ इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अरजी दाखिल की है।
विज्ञापन