फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student council elections have been announced in PU Chandigarh

PU Student Council Election: पांच सितंबर को होगा मतदान, उसी दिन आएगा परिणाम, 61 हजार छात्र चुनेंगे अपने नेता

Sat, 24 Aug 2024 06:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 06:19 AM IST
सार

पीयू और 11 कॉलेजों में छात्र परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव और साथ ही विभाग प्रतिनिधि के लिए चुनाव होंगे। पीयू में करीब 16000 और 11 कॉलेजों में करीब 45000 छात्र पढ़ रहे हैं। इनमें स्नातक, स्नातकोतर, पीएचडी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन
Student council elections have been announced in PU Chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी और 11 कॉलेजों में शुक्रवार को छात्र परिषद चुनाव का बिगुल बज गया। पांच सितंबर को 61 हजार विद्यार्थी मतदान कर अपने छात्र नेता चुनेंगे। 
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा के साथ पीयू में आचार संहिता लागू हो गई है। कैंपस में राजनीतिक नेताओं और बाहर के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पीयू के 70 सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी के बाद ओवर टाइम काम करेंगे और चंडीगढ़ पुलिस से करीब 90 कर्मचारी कैंपस में पहरा देंगे। कैंपस के संवेदनशील जगहों पर पीयू ने किराए पर 20 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं।
विज्ञापन


सत्र 2023-24 में पीयू में कुल मतदाता 15693 और 10 कॉलेजों में 43701 थे, जिनमें से कैंपस में मतदान दर 66 प्रतिशत रही। इस बार पीयू को शिक्षक दिवस के दिन यानी पांच सितंबर को चंडीगढ़ प्रशासन से चुनाव करवाने की अनुमति मिली है, वहीं पिछले साल छह सितंबर को चुनाव हुए थे। चुनावी माहौल शांत करने के लिए परिणाम घोषित होने के के अगले दो दिन पीयू में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अगस्त को भरे जाएंगे नामांकन

डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित ने बताया कि अगले शनिवार यानी 31 अगस्त को पीयू खुला रहेगा और इसकी छुट्टी चुनाव के अगले दिन छह सितंबर को मिलेगी। स्टूडेंट सेंटर बिल्डिंग में प्रेसवार्ता के दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित ने छात्र परिषद चुनाव का कार्यक्रम साझा किया। चुनाव रण में उतरने के इच्छुक छात्र 29 अगस्त सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक नामांकन भर सकेंगे। इसकी जांच 10:35 बजे होगी और आवेदकों की सूची 12 बजे जारी की जाएगी। छात्र 12 से डेढ़ बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके बाद प्रोविजनल सूची ढाई बजे तक डीएसडब्ल्यू को सौंपी जाएगी। 30 अगस्त सुबह 10:30 से 12 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं और ढाई बजे अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

पांच सितंबर को मतदान और परिणाम भी

पांच सितंबर सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, 11 बजे रिटर्निंग ऑफिसर मतदान बॉक्स को जिम्नेजियम हॉल लाएंगे जहां 12 बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र परिषद की कार्यकारी समिति के लिए 11 सितंबर को चुनाव होंगे, जिसमें विभाग प्रतिनिधि मतदान करेंगे और उनमें से पांच इसके सदस्य बनेंगे।

रोजाना 200 गाड़ियां पीयू गेट से हो रहीं वापस 

कैंपस में छात्र परिषद चुनाव के माहौल को चलते पीयू प्रबंधन दो सप्ताह से सुरक्षा को लेकर सख्ती बरत रहा है। रोजाना 200 बाहर की गाड़ियों को पीयू में सुरक्षा के चलते बिना प्रवेश के लौटना पड़ रहा है। पीयू छात्र परिषद चुनाव से बड़े-बड़े नेता निकलकर उभरे हैं, जिनमें से चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर कंग, सत्यपाल जैन, सुषमा स्वराज आदि कई नाम शामिल हैं। राजनीतिक दलों की पीयू चुनाव में खास दिलचस्पी रही है। छात्र परिषद चुनाव पर राजनीतिक पारा हावी न हो इसलिए नेताओं के कैंपस में आने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा किसी भी छात्र संगठन के पोस्टर वाली दो से अधिक गाड़ियां साथ में खड़ी नहीं रह सकती। छात्र संगठनों को रैली निकालने के लिए डीएसडब्ल्यू की अनुमति लेनी होगी। प्रचार के लिए प्रिंटेड पोस्टर के प्रयोग पर मनाही है। प्रो. अमित ने कैंपस की इमारतों, दीवार, खंभों पर पोस्टर लगाने पर छात्र संगठन पर डीफेसमेंट एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने का कहा है।

छात्र परिषद चुनाव कार्यक्रम

कार्यक्रम             तारीख           समय
नामांकन           29 अगस्त        सुबह 9:30-10:30 बजे
नामांकन जांच    29 अगस्त        10:35 बजे
उम्मीदवारों की सूची 29 अगस्त दोपहर 12:00 बजे
आपत्ति जताने का समय 29 अगस्त 12:30-1:30 बजे
प्रॉविजनल सूची 29 अगस्त 2:30 बजे
अनुमोदित सूची 30 अगस्त सुबह 10:00 बजे
नामांकन से नाम वापसी 30 अगस्त 10:30-12:00 बजे
अंतिम सूची 30 अगस्त 2:30 बजे
चुनाव 5 सितंबर सुबह 9:30 बजे
डीआर परिणाम घोषित 5 सितंबर दोपहर 12 बजे से
पदाधिकारियों के मतों की गणना और घोषणा 5 सितंबर दोपहर 12 बजे से
छात्र परिषद की कार्यकारी समिति चुनाव 13 सितंबर सुबह 11 बजे
 

इन नियमों का करना होगा पालन

- प्रिंटेड मटीरियल जैसे पोस्टर, स्टिकर के उपयोग पर प्रतिबंध।
- कैंपस की बिल्डिंग, दीवार, खंभों और अन्य संपत्ति को खराब करने पर होगा जुर्माना।
- हाथ से लिखे मटीरियल को फोटोस्टेट कर प्रयोग करने पर प्रतिबंध।
- कार रैली पर प्रतिबंध।
- चुनाव के समय प्रदर्शन की मनाही।
- छात्रों को कैंपस में अपना आईडी कार्ड रखना अनिवार्य।
- चुनाव में सामान्य रूप से चलेंगी कक्षाएं।
- जुलूस और रैली निकालने के लिए डीएसडब्ल्यू की पूर्व अनुमति अनिवार्य।
- चुनाव लड़ने के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी होना जरूरी।
- नामांकन के लिए छात्र के पास असली 10वीं और 12वीं का अंकपत्र होना अनिवार्य।
- प्रचार के उद्देश्य से लाउडस्पीकर और वाहनों का उपयोग वर्जित।
- चुनाव के दौरान छात्रावासों में बाहरी लोगों के रुकने पर प्रतिबंध।
- पीयू में लिंगदोह समिति की सिफारिशें लागू। डीएसडब्ल्यू कार्यालय से छात्र ले सकते हैं लिंगदोह सिफारिशों की प्रति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed