फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student council election, punjab university, election campaign, chandigarh

छात्र काउंसिल चुनावः प्रचार करने को लेकर नेताओं के लिए बड़ा फरमान

Thu, 11 Aug 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Aug 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
student council election, punjab university, election campaign, chandigarh
पीयू स्टूडेंट चुनाव - फोटो : amar ujala
छात्र काउंसिल चुनाव प्रचार को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नेताओं के लिए बड़ा फरमान जारी किया है। पीयू और शहर के एफिलिएटेड कॉलेजों में सितंबर में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पीयू के कई छात्र संगठन चुनाव से पहले नेताओं का दौरा पीयू कैंपस में कराने की तैयारी में है। लेकिन पीयू प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कैंपस में पार्टी नेताओं को रैली आयोजित नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और शहर के एफिलिएटेड कॉलेजों में लगभग सभी छात्र संगठनों ने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पीयू के विभाग और कॉलेजों के  बाहर पोस्टर वार शुरू हो चुका है। छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर इस बार सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगा रखा है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी छात्र दल इस बार पीयू छात्र काउंसिल चुनाव को जीतकर माहौल बनाने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन


पीयू कैंपस में छात्र काउंसिल चुनाव सिर्फ छात्र नेताओं तक सीमित नहीं रहेगा। इस साल देश के बड़े राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं की भी चुनाव पर नजर है। छात्र संगठनों ने भी चुनाव में जीत के लिए बड़े नेताओं से संपर्क बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीयू के कई छात्र संगठन अपने नेताओं का दौरा पीयू कैंपस में कराना चाहते हैं। उन्होने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि कैंपस में राजनैतिक पार्टियों के नेताओं को कोई भी बड़ी रैली या इवेंट आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन सा संगठन किसे बुलाने की तैयारी में
करीब 10-12 छात्र संगठन पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव में उतरेंगे। इनमें एनएसयूआई की कमान हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पंजाब में अकाली दल की स्टूडेंट पार्टी सोई को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल खुद अपने स्तर पर देखते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) एमएचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को बुलाने की तैयारी में है। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की पीयू में इनसो छात्र संगठन को दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला खुद देखते हैं। सभी छात्र संगठन अपने बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी में है।

पुलिस ने कैंटीन बंद करने के लिए लिखी चिट्ठी
पीयू कैंपस में छात्र काउंसिल चुनाव से पहले ही कई हिंसक वारदात हो चुकी हैं। अधिकतर वारदात पीयू के विभागों की कैंटीन में हुई हैं। सेक्टर-11 थाने के एसएचओ ने पीयू छात्र काउंसिल चुनाव तक पीयू की केमिस्ट्री, फिजिक्स सहित कई कैंटीन को शाम 5.30 बजे के बाद बंद करने को कहा है। इस फैसले को लेकर पीयू के कई छात्र नेताओं ने डीएसडब्ल्यू से विरोध जताया है।

नोटा का भी होगा विकल्प
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर इस बार नया प्रयोग होने जा रहा है। यूजीसी ने पीयू प्रशासन को छात्र काउंसिल चुनाव में नन ऑफ द अबल (नोटा) का विकल्प भी बैलेट पेपर में देने के निर्देश जारी किए हैं। पीयू प्रशासन की ओर से इस बार नोटा के विकल्प को शामिल करने का फैसला लिया है।


छात्र काउंसिल चुनाव पूरी तरह लिंगदोह कमेटी के निर्देशों के तहत होंगे। किसी भी बाहरी राजनीतिक दल का इसमें दखल नहीं होगा। छात्र संगठनों को पहले ही किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नेताओं की रैली या बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं होगी। कैंपस में हर हाल में शांतिपूर्र्ण चुनाव कराने की कोशिश रहेगी।
- डॉ. जितेंद्र ग्रोवर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed