{"_id":"681e65b3c7f44b9a70084815","slug":"student-beaten-by-car-riders-fractures-in-arms-and-legs-chandigarh-news-c-16-pkl1043-704751-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कार सवारों ने छात्र को पीटा, बाजू और पैर में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कार सवारों ने छात्र को पीटा, बाजू और पैर में फ्रैक्चर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट के पीछे सड़क पर दो कारों और बाइक पर सवार हमलावरों ने कॉलेज के एक छात्र की कार को रोककर बुरी तरह पीटा। हमले में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रशांत, शिवम, गुज्जर, अमनदीप मोर, यशू सांगवान, दिपांशु, आर्यन व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-22ए निवासी परीक्षित नैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अप्रैल को रात करीब साढ़े 11 बजे अपने दोस्त अंकित और सन्नी के साथ कार में सेक्टर-22 मार्केट के पीछे वाली सड़क पर जा रहा था। इसी बीच एक गाड़ी ने आगे और पीछे लगाकर उनकी गाड़ी को सड़क पर रुकवा लिया। कार सवार आरोपी परीक्षित को उसके कॉलेज के दोस्त गौरव के बारे में पूछने लगे। तीनों दोस्तों ने कहा कि गौरव उनके साथ नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने तीनों को कार से बाहर निकाल लिया। एक ने परीक्षित को कहा कि वह गौरव के साथ रहता है। आरोपियों के साथ बाइक सवार हमलावर भी आ गए। इस दौरान आरोपियों ने परीक्षित पर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी बाजू टूट गई। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों की संख्या 20 से अधिक थी। आरोपी मारपीट के बाद मौके से भाग गए। सन्नी और अंकित तुरंत परीक्षित को सेक्टर 16 अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। परीक्षित एक मई को अपने गांव जींद चला गया। जब वापस आकर अस्पताल में एक्सरे करवाए तो उसके पैर में भी फ्रैक्चर था। इसके बाद परीक्षित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।