फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Student arrested for hoax bomb threat at Amritsar school

वाट्सएप पर धमकी: स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर को होगा बम धमाका... दो बच्चों के पिता गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2022 09:24 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Sep 2022 09:24 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों के बच्चे स्प्रिंग डेल स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं और आरोपियों ने स्कूल में दहशत पैदा करने के लिए यह मैसेज वायरल किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उक्त दोनों मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
Student arrested for hoax bomb threat at Amritsar school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज वायरल करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के बच्चे इसी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं और आरोपियों ने स्कूल में दहशत फैलाने के लिए दो मोबाइल फोन से यह संदेश वायरल किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 153-ए, 505, 507 और आईटी एक्ट की धारा 66-एफ के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने दी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने बताया कि स्कूल को बम से उड़ाने का खतरनाक मैसेज वायरल होने के तुरंत बाद ही डीसीपी (डी.) मुखविंदर सिंह भुल्लर हरकत में आ गए। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा तथा सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह समेत कई पुलिस पार्टियों ने इसमें जांच शुरू कर दी। जिन दो मोबाइल फोनों से मैसेज वायरल हुआ था, पुलिस ने दो घंटों के भीतर ही उनका पता लगा लिया।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर के आधार पर हुए थे ट्रेस

सीपी अरुणपाल सिंह ने बताया कि इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर उन्हें ट्रेस कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने आरोपी दविंदर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी बसंत एवेन्यू और रोहित मरवाहा पुत्र किशन कुमार निवासी सूरज एवेन्यू को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि दोनों के बच्चे स्प्रिंग डेल स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं और आरोपियों ने स्कूल में दहशत पैदा करने के लिए यह मैसेज वायरल किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उक्त दोनों मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनसे आरोपियों ने यह संदेश वायरल किया था।

सीपी ने बच्चों के परिजनों के नाम दिया संदेश

पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने विद्यार्थियों खासकर स्कूली बच्चों के परिजनों के नाम एक संदेश जारी किया है। अपने संदेश में उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूक करें। परिजन अपने बच्चों को इंफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के कानून के बारे में भी जानकारी दें, ताकि बच्चे भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed