फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student and teacher love story, student love, teacher love, sirsa love story, sirsa

10वीं के छात्र और टीचर के अजब प्यार की गजब कहानी

Mon, 25 Apr 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा।
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा। Updated Mon, 25 Apr 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
student and teacher love story, student love, teacher love, sirsa love story, sirsa
प्रेमी जोड़ा - फोटो : डेमो फोटो
दसवीं के एक छात्र को अपनी टीचर से ही प्यार हो गया। टीचर भी उसे प्यार करने लगी। दोनों इस बीच घर से फरार हो गए। कहानी, फिल्मी नहीं रियल है। टीचर के परिजनों ने पुलिस थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता टीचर व छात्र की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी 23 वर्षीय एक महिला टीचर निजी स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाती है। शाम को अपने घर पर भी वह छात्रों को ट्यूशन पढ़ाती थी। महिला टीचर के पास दसवीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र ट्यूशन पढ़ने आता था। बताया जाता है कि टीचर पर नाबालिग का दिल आ गया और टीचर को भी वह भा गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। 20 अप्रैल की सुबह टीचर स्कूल गई लेकिन शाम को वापस अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने शहर भर उसकी तलाश की लेकिन कुछ अतापता नहीं चला वहीं, नाबालिग छात्र भी घर से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह छाटी सी प्रेम कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर लापता टीचर व नाबालिग छात्र की तलाश शुरू कर दी है। दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही दोनों को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed