फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burnt more than double in a single day in Punjab

Stubble Burning: पंजाब में एक ही दिन में दोगुना से अधिक जली पराली, 360 मामले, बिगड़ी कई शहरों की हवा

Wed, 25 Oct 2023 11:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Oct 2023 11:17 AM IST
सार

पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। सबसे अधिक 63 मामले पटियाला जिले से सामने आए हैं। वहीं सबसे कम एक मामला होशियारपुर से सामने आया है। पंजाब में इस साल पराली जलाने का कुल आकंड़ा 2306 तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Stubble burnt more than double in a single day in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पराली जलाने के मामलों में दोगुने से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। जहां सोमवार को 152 मामले सामने आए थे, वहीं मंगलवार को इनकी संख्या 360 पहुंच गई। इनमें सबसे अधिक 63 मामले पटियाला जिले के हैं जबकि सबसे कम केवल एक मामला होशियारपुर से सामने आया है। अब पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 2306 हो गई है। उधर, पराली जलाने के बढ़ते मामलों के बीच कई शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में मंगलवार को पटियाला के बाद सबसे अधिक 42 मामले लुधियाना में सामने आए हैं। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब में 39, फिरोजपुर में 37, तरनतारन में 35, अमृतसर में 26, संगरूर में 25, एसएएस नगर में 15, गुरदासपुर में 17, मानसा में 20, मोगा और जालंधर में आठ-आठ मामले सामने आए हैं। 2021 में 15 सितंबर से 24 अक्तूबर तक पराली जलाने के कुल 6058 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2022 में इसी अवधि में यह आंकड़ा 5617 तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न शहरों का एक्यूआई


शहर  एक्यूआई
अमृतसर 97
बठिंडा 74
जालंधर 101
खन्ना 79
लुधियाना 101 
पटियाला 100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed