{"_id":"651efdb40a7c48b9c4031231","slug":"stubble-burnt-at-335-places-in-amritsar-district-of-punjab-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण : सबसे ज्यादा अमृतसर में जल रही है पराली, जिला प्रशासन को सरकार ने लताड़ा, अब देना पड़ा सख्त आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण : सबसे ज्यादा अमृतसर में जल रही है पराली, जिला प्रशासन को सरकार ने लताड़ा, अब देना पड़ा सख्त आदेश
Fri, 06 Oct 2023 01:05 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:05 AM IST
सार
सरकार से फटकार के बाद अब प्रशासन ने पराली जलाने वालों के खिलाफ जुर्माना और राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री करने का आदेश दिया है। इससे आग लगाने वाले किसानों को भविष्य में सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
पंजाब में पराली जलाने पर होगी सख्ती।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्याप्त प्रबंधों व सख्ती के बावजूद अमृतसर में इस बार पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सरकार ने जिला प्रशासन को लताड़ लगाई है। इसके चलते प्रशासन ने अब पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने का फैसला ले लिया है। सैटेलाइट रिपोर्ट के अनुसार राज्यभर में 410 स्थानों पर पराली जलाई गई है। इनमें से 335 मामले सिर्फ अमृतसर में ही सामने आए हैं, जबकि अमृतसर में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
जिले में सरकार की ओर से 734 गांवों में 776 नोडल अधिकारी पराली जलाने से रोकने के लिए लगाए थे। जबकि 50 के करीब कलस्टर अधिकारी भी तैनात थे। वहीं 130 ऐसे गांव है जिनमें किसानों ने सबसे अधिक पराली जलाई है। मजीठा ब्लॉक में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले आए हैं।
विज्ञापन
सरकार से फटकार के बाद अब प्रशासन ने पराली जलाने वालों के खिलाफ जुर्माना और राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री करने का आदेश दिया है। इससे आग लगाने वाले किसानों को भविष्य में सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने कहा कि पराली जलाने की घटना सहन नहीं होगी। आरोपियों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन