रोहतक में जोरदार ब्लास्ट से हड़कंप, दरवाजे-खिड़कियां उड़ी, बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक मकान के प्रथम तल पर जोरदार धमाका हुआ। जिससे मकान के दो दरवाजे, पांच खिड़कियां उखड़कर गली में जा गिरी।
इस दौरान रसोई में मौजूद महिला 80 फीसदी झुलस गई। धमाके की आवाज से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बाद में लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी महिला को पीजीआई में भर्ती कराया।
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच की। हैरत कि बात है कि तेज धमाका होने के बावजूद घर में रखा सामान और दो सिलिंडर सुरक्षित है।
वहीं, धमाके के गली में खड़ी एक होंडा सिटी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार हाल निवासी श्रीनगर कॉलोनी घिलौड़कलां गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पीजीआई में कर्मचारी है।
वही अपनी पत्नी रेखा के साथ हरियाणा पुलिस के सिपाही जितेंद्र के मकान में किराये पर रहता है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी पत्नी रसोई में गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर चला रही थी कि अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान के प्रथम तल के दो दरवाजे, पांच खिड़कियां और नीचे के फ्लोर की एक खिड़की उखड़ गई।
वहीं, 40 वर्षीय रेखा 80 फीसदी झुलस गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया और पीजीआई पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। ममाले की सूचना मिलने पर डीएसपी नारायण चंद और एसएचओ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद मकान में बम ब्लास्ट की आशंका को लेकर सुनारियां से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच की। इस दौरान प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि घर में गैस बनने से हादसा हुआ है। टीम को घर में दो सिलिंडर भी मिले जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाके के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मकान में किस कारण से धमाका हुआ, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घर के अंदर रखे दो गैस सिलिंडर भी कब्जे में लिए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। - नारायण चंद, डीएसपी