फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strikers' thrilling win over Blasters in Sher-e-Punjab Cricket Cup

Chandigarh News: शेर-ए-पंजाब क्रिकेट कप में स्ट्राइकर्स की ब्लास्टर्स पर रोमांचक जीत

Mon, 17 Jun 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Strikers' thrilling win over Blasters in Sher-e-Punjab Cricket Cup
चंडीगढ़। जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने रविवार को अपने युवा खिलाड़ियों के संयुक्त प्रयास की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से आयोजित दूसरे शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में टीम ने बीएलवी ब्लास्टर्स पर रोमांचक मुकाबले में 11 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 187/5 का विशाल स्कोर बनाया। ओपनर शिवेन रखेजा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 26 गेंदों में 46 रन की पारी खेलकर स्ट्राइकर्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दूसरे ओपनर कार्तिक शर्मा ने उनका अच्छा साथ दिया, उन्होंने 15 गेंदों में 26 रन बनाए। दोनों ने 4.3 ओवर में 59 रन जोड़े। मध्यक्रम के बल्लेबाज आर्यन यादव (20 गेंदों में 25 रन) और शाहबाज संधू (18 गेंदों में 28 रन) ने स्ट्राइकर्स को मजबूती दी। आखिरी क्षणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरव मार्कन ने 19 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली और स्ट्राइकर्स को 20 ओवर में 187 रनों तक पहुंचाया। ब्लास्टर्स की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


इसके जवाब में ब्लास्टर्स लक्ष्य से 11 रन पीछे रह गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज हरनूर पन्नू ने 48 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। अपनी काबिलियत साबित करते हुए हरनूर ने चार गगनचुंबी छक्के लगाए। कप्तान नमन धीर बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सनवीर सिंह ने आउट किया। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज अनमोल मल्होत्रा ने 40 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा सहयोग नहीं मिला। टीम ब्लास्टर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। विजेता टीम के लिए हर्षदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। सनवीर सिंह को दो सफलताएं मिली, जबकि प्रेरित दत्ता ने एक बल्लेबाज का शिकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed