फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike, railway strike, rail employee strike, northern railway, rohtak, haryana

रेलवे कर्मचारियों में विरोध के सुर, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Mon, 27 Jun 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 27 Jun 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
strike, railway strike, rail employee strike, northern railway, rohtak, haryana
रेल कर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी - फोटो : फाइल फोटो
रेल कर्मचारियों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इसमें रेलवे के 16 जोन शामिल होंगे। इस ऐलान के मुताबिक, अगर रेल कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो 11 जुलाई से देश भर की रेल गाड़ियों को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे के सभी कर्मचारी एकमत हैं।
विज्ञापन


यह चेतावनी नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल मंत्री पीएन गौड़ ने दी। वे रविवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को सुबह छह बजे से देश में कोई भी रेल गाड़ी नहीं चलेगी। यह रेलवे का 42 साल बाद होने वाला बड़ा प्रदर्शन होगा। इस हड़ताल में एक मेट्रो जोन के साथ 16 रेलवे जोन शामिल हैं। सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है, इसलिए हड़ताल करना मजबूरी हो गया है।
विज्ञापन


संगठन को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कर्मचारियों का भी समर्थन प्राप्त है। सभा की अध्यक्षता कामरेड रवि चोपड़ा ने की। मंच संचालन शाखा सचिव मुकेश शर्मा एवं पवन कुमार ने किया। इस मौके पर सहायक महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास, शाखा सचिव निजामुद्दीन अनूप शर्मा, राजेंद्र सिंह और रमेश पहलवान मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
1. न्यूनतम वेतन 26000 रुपये हो।
2. ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाए।
3. महिलाओं की सीसीएल में कटौती न हो।
4. छठे वेतन आयोग की खामी दूर हो।
5. हर साल गाड़ी की घोषणा होती है पर स्टाफ नहीं, इसलिए नई भर्ती हो।
6. निजीकरण बंद किया जाए, एफडीआई और पीपीपी पर रोक लगे।
7. अनुकंपा के आधार पर रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed