{"_id":"621786e2acd05c1b00e70e8fc7a85a45","slug":"strike-of-jewellers-due-to-protest-for-government-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स एसोसिएशन की हड़ताल आज, दुकानें रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स एसोसिएशन की हड़ताल आज, दुकानें रहेंगी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला में बुधवार को ज्वेलरी मार्केट बंद रहेगी। यह हड़ताल पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा की जा रही है। ज्वेलर्स का कहना है कि सरकार को दो लाख की खरीददारी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता की शर्त वापस लेनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे ज्वेलर्स को भारी नुकसान हो रहा है। पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट दीप कृष्ण चौहान ने बताया कि सरकार ने दो लाख से अधिक के गहने खरीदने पर पैन नंबर अनिवार्य कर दिया है। इससे ज्वैलर्स के कारोबार पर काफी असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि देश के 80 फीसदी लोगों के पैन कार्ड नहीं बने हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जो अपनी बेटी की शादी करते हैं वह दो लाख से अधिक के ही गहने खरीदते हैं। ऐसे में उनके पास पैन कार्ड नहीं होगा तो वह अपनी बेटी के लिए गहने खरीदने से वंचित रह जाएंगे। इसी कारण एसोसिएशन के सदस्य बुधवार को हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन