फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strike of cleaning workers in GMCH-32

GMCH-32 में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 60 प्रतिशत सर्जरी टली

Fri, 12 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Strike of cleaning workers in GMCH-32
जीएमसीएच 32 - फोटो : file photo
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से वीरवार को सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) के कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 60 प्रतिशत से ज्यादा प्लान सर्जरी टाल दी गई हैं। इन मरीजों को काफी दिनों के बाद आपरेशन की डेट मिली थी। इनमें से अधिकतर मरीज बाहर से आए थे। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि तीन दिन पहले सफाई कर्मचारी विनय कुमार ने सफाई सुपरवाइजर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। संस्थान आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सिर्फ 40 प्रतिशत सर्जरी टली है। इमरजेंसी की सर्जरी सुचारु रूप से जारी थी। हालांकि सूत्रों का कहना है प्लान सर्जरी में सिर्फ एक-एक सर्जरी हुई थी। उसके बाद एक भी सर्जरी नहीं हुई। जीएमसीएच 32 में एक दिन में 40 से ज्यादा प्लान सर्जरी होती हैं। ओटी की साफ सफाई नहीं होने से सर्जनों ने सर्जरी नहीं की।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन ओम कैलाश ने कहा कि पहले पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी खुले आम घूम रहा है। उस पर न तो परचा दर्ज किया गया और न ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि सुपरवाइजर विनय को परेशान करता था। वह आता था, लेकिन उसकी ड्यूटी नहीं लगाता था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed