फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strike of all employees union Haryana, seven teams formed, in the field from today

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल 26 को , सात टीमें आज से मैदान में

Mon, 16 Nov 2020 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Strike of all employees union Haryana, seven teams formed, in the field from today
demo pic... - फोटो : strike

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को राज्य में सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गठित सात टीमें सोमवार से फील्ड में उतर रही हैं। 

विज्ञापन


ये टीमें कर्मचारियों के कार्यस्थलों पर पहुंच कर केंद्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों और कर्मचारियों की लंबित मांगों के प्रति अवगत कराते हुए हड़ताल में बढ़चढ़ कर शामिल होने का आह्वान करेंगी।
विज्ञापन


इन टीमों का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान सीलक राम मलिक, मास्टर जग रोशन, प्रेस प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना व ऑडिटर संदीप सांगवान करेंगे। कमेटी के बाकी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिले आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांबा ने बताया कि कर्मचारियों की अनेक अहम मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार उन्हें हल करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने मांगों को हल करने के लिए सरकार से जल्दी बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed