{"_id":"5833342a4f1c1bb304b3a842","slug":"strike-in-gmch-32-patient-suffered-in-the-operating-theater-and-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"GMCH-32 में हड़ताल, ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी में मरीज हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GMCH-32 में हड़ताल, ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी में मरीज हुए बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
जीएमसीएच 32
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली के दौरान बोनस पर दिए गए आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों को राहत नहीं देने के मुद्दे पर सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) में कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। करीब चार घंटे तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर सफाई कर्मचारियों के अलावा वार्ड अटेंडेंट और सिक्योरिटी गार्ड भी रहे। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा परेशानी आपरेशन थियेटर और इमरजेंसी में हुई। वार्ड अटेंडेंट के हड़ताल पर रहने से डाक्टरों व नर्स को सारा कामकाज संभालना पड़ा। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े रहे। हड़ताल के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और कर्मचारियों से बातचीत कर दो दिन का वक्त मांगा।
कर्मचारियों ने बताया कि दीपावली पर ठेकेदार की ओर से हर कर्मचारी को सात हजार रुपये बोनस देना था। लेकिन उस दौरान आधा दिया गया और आश्वासन दिया गया कि दीपावली के बाद आधी पेमेंट कर दी जाएगी। दीपावली को बीते 15 दिन हो गए है, लेकिन अब तक बोनस कीआधी पैमेंट नहीं दी गई है। इससे कर्मचारियों में गुस्सा था और वे हड़ताल पर उतर आए। सुबह आठ बजे ही कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और काम ठप कर दिया। इससे जीएमसीएच 32 की कई सेवाएं ठप हो गई। उसके बाद कर्मचारियों से बात की गई और उनसे दो दिन का वक्त मांगा गया है।