{"_id":"5d5784e38ebc3e89b805ea84","slug":"stress-in-india-pakistan-tight-security-outside-halwara-air-force-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच हलवारा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा कड़ी, 400 पुलिस कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच हलवारा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा कड़ी, 400 पुलिस कर्मी तैनात
Sat, 17 Aug 2019 10:09 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए शुक्रवार देर शाम पंजाब में एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पंजाब पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया। करीब 400 पुलिस मुलाजिमों की तैनाती कर दी गई है। वहीं एयरफोर्स ऑफिसर कॉलोनी की तरफ विशेष तौर पर नाकाबंदी की गई है। हालांकि सुरक्षा को बढ़ाए जाने को लेकर कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर आसपास के गांव वाले दहशत में है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सुरक्षा को लेकर कुछ इनपुट्स पहुंचे हैं कि इसके आसपास कुछ संदिग्ध लोग हो सकते हैं। इसीलिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। देर शाम पुलिस की तरफ से आसपास के इलाकों में रेकी भी की गई। शुक्रवार शाम को थाना सुधार व मुल्लांपुर में पंजाब पुलिस के करीब 400 जवान तैनात किए गए हैं। इनमें जालंधर, कपूरथला, खन्ना, लुधियाना देहाती और लुधियाना कमिश्नरेट के मुलाजिम शामिल हैं।
पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने जा रही है। लेकिन देर शाम को जैसे ही एयरफोर्स स्टेशन के आसपास नाकाबंदी की गई। इससे साफ हो गया कि यह सब कुछ एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए ही किया गया है।