फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Streets of four wards will be constructed with 76 lakhs

Chandigarh News: 76 लाख से होगा चार वार्डों की गलियों का निर्माण

Fri, 31 Mar 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Streets of four wards will be constructed with 76 lakhs
कालका। नगर परिषद कालका-पिंजौर के अंतर्गत आने वाली गलियों का कार्य वीरवार को पूर्व विधायक लतिका शर्मा एवं नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा की ओर से नारियल फोड़कर शुरू करवाया गया। चेयरमैन ने बताया कि चार वार्डों की गलियों के निर्माण में करीब 76 लाख की लागत आएगी। इस कार्य को ठेकेदार की ओर से एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 27 बसंत बिहार में नीलकंठ मंदिर से लेकर मेन रोड के थोड़ी नजदीक तक इसके साथ दो छोटी गलियां का निर्माण होगा। यह कार्य 16 लाख की लागत से होगा एवं वार्ड नंबर 24 अब्दुल्लापुर मच्छी वाली गली व इसके साथ दो छोटी कच्ची गलियों गलियों का निर्माण होगा जिसकी लागत 19 लाख करीब एवं वार्ड 10 व 08 में शिव कॉलोनी रामू हलवाई से लेकर एवन हेयरड्रेसर तक एवं मन्नू स्वामी साईं मंदिर वाली गली व उसके साथ लगती है सभी गलियों का निर्माण कार्य होगा। वार्ड नंबर 10 एवं वार्ड नंबर 8 मे 50 लाख से कार्य होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन लांबा ने बताया कि कालका नगर परिषद में लोगों की डिमांड के ऊपर सभी गलियों के टेंडर और लग चुके हैं और जल्द ही उन सभी गलियों में काम शुरू हो जाएगा व गलियों के टेंडर के साथ-साथ शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके साथ साथ हरियाणा सरकार की नगर दिव्य योजना तहत स्ट्रीट लाइट, फैंसी लाइटिंग, पौधारोपण कर सौंदर्य करण का काम भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 7 से पार्षद संजीव कौशल, वार्ड नंबर 27 पार्षद कपिल गौड़, वार्ड नंबर 24 से पार्षद सुनील कुमार, वार्ड नंबर 10 से पार्षद निर्मला शर्मा, फतेह सिंह, वार्ड नंबर 8 के पार्षद मयंक लांबा, बलराज शर्मा,शक्ति केंद्र प्रमुख कमलकांत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पम्मी कोहली, रेखा अत्रि, भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख चंदा शर्मा, राहुल मल्होत्रा, जेके शर्मा, नगर परिषद के जेई सुभाष व जतिन भारद्वाज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed