{"_id":"5f9736128ebc3e91b537de6c","slug":"street-vendors-got-space-after-one-year-chandigarh-news-pkl392227793","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद स्ट्रीट वेंडर्स को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद स्ट्रीट वेंडर्स को मिली जगह
विज्ञापन
मनीमाजरा। स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के लागू होने के बाद से बेरोजगार हुए मनीमाजरा के विक्रेताओं को सोमवार को दोबारा से बड़ी मशक्कत से रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए वार्ड नं. 26 में मनीमाजरा थाने के सामने जगह मिल गई। इसके बाद सोमवार शाम रेहड़ी-फड़ी वालों ने पार्षद विनोद अग्रवाल और समाजसेवी एसएस परवाना को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस बारे में पार्षद विनोद अग्रवाल ने कहा कि लगभग 100 विक्रेता लॉकडाउन से पहले ही बेरोजगार हो गए थे। हालांकि ये लोग नियमित रूप से नगर निगम को फीस जमा करवा रहे थे। इन लोगों को स्थायी जगह देने का अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका, परंतु आने वाले त्योहारों के चलते इन लोगों को कामकाज करने के लिए कुछ समय के लिए यह जगह अस्थायी रूप से दी गई। वहीं इन लोगों को पक्की जगह दिलाने के लिए जल्द ही निगम की बैठक में एजेंडा रखा जाएगा।
समाजसेवी एसएस परवाना ने कहा कि इस मंडी के लग जाने के बाद जहां लोगों को काफी सहूलियत होगी। वहीं एक जगह रेहड़ी-फड़ी लगने से जगह-जगह लगने जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि निगम इन लोगों को जब तक कहीं और जगह अलॉट नहीं करता, तब तक इस जगह से न उठाए तो इन लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।