फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Street vendor clashed with police team, case registered

Chandigarh News: पुलिस टीम के साथ उलझा रेहड़ीवाला, केस दर्ज

Fri, 27 Sep 2024 09:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Street vendor clashed with police team, case registered
मनीमाजरा। शांति नगर की सड़क पर रात को लगने वाली अवैध रेहड़ियों को हटाने गई पुलिस टीम के साथ एक रेहड़ीवाले ने बदतमीजी की। इस दौरान उसने 40 से 50 और रेहड़ीवालों को भी बुला लिया और हंगामा कर दिया। ये सभी पुलिस टीम पर हावी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो रेहड़ीवाले वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने रेहड़ी लगाने वाले इंदिरा कॉलोनी निवासी हरीश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके हिरासत में लिया है। घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है। शांति नगर बीट की पुलिस टीम, जिसमें सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल वजीर सिंह, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी आदि रेहड़ीवालों को हटाने के लिए पैट्रोलिंग पर गए तो रेहड़ी चालक ने हंगामा कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

शांति नगर में देर शाम लगने वाली अवैध रेहड़ियों को हटाने के लिए कांग्रेस नेता जगतार सिंह जग्गा ने पहले मनीमाजरा थाना प्रभारी को शिकायत पत्र दिया। फिर इन लोगों ने नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर को इंफोर्समेंट विंग की इंचार्ज ईशा कंबोज को भी शिकायत पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। बार-बार समझाने के बाद भी ये रेहड़ी वाले नहीं मान रहे हैं और अब पुलिसवालों से झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article