फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stray dogs wreak havoc in Manimajra, administration sleeps despite Supreme Court orders

Chandigarh News: मनीमाजरा में आवारा कुत्तों का आतंक, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सोया प्रशासन

Fri, 09 Jan 2026 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs wreak havoc in Manimajra, administration sleeps despite Supreme Court orders
मनीमाजरा। मनीमाजरा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे पार्कों में खेलने से डर रहे हैं और बुजुर्गों की सुबह-शाम की सैर भी खतरे से खाली नहीं रही। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी अरुण वशिष्ठ (एडवोकेट) और राजबीर सिंह भारतीय ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


समाजसेवियों ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी पार्क, शिवालिक गार्डन, शांति नगर, दर्शनी बाग और ओल्ड मनीमाजरा की गलियों में कुत्तों के झुंड हर समय घूमते रहते हैं। आए दिन लोगों पर हमला होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में मनीमाजरा टाउन में एक एनआरआई को कुत्ते ने काट लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

एडवोकेट अरुण वशिष्ठ ने कहा कि आवारा कुत्तों के प्रबंधन और आम जनता की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण मासूम बच्चे और राहगीर इन आक्रामक कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। राजबीर सिंह भारतीय ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। न तो नसबंदी अभियान सही ढंग से चल रहा है और न ही आक्रामक कुत्तों को पकड़ने की कोई ठोस व्यवस्था है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो क्षेत्र के निवासियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला कांग्रेस के प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लो ने निगम से मांग की है कि चिह्नित इलाकों में तुरंत कुत्तों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया जाए, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार नसबंदी और वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए तथा डॉग बाइट के शिकार लोगों को मुफ्त इलाज और उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed