{"_id":"58a6fd274f1c1b815fd83f87","slug":"stray-dogs-killed-five-years-old-child-at-taran-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला 5 साल का बच्चा, गली में खेल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला 5 साल का बच्चा, गली में खेल रहा था
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Fri, 17 Feb 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
अवारा कुत्तों ने मार डाला 5 साल का बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलियों के घूमने वाले कुत्ते कब खूंखार हो जाएं, पता ही नहीं चलता। ऐसी ही एक घटना के तहत 5 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला। घटना पंजाब के तरनतारन की है। गांव कैरोंवाल में कुछ अवारा कुत्तों ने एक 5 वर्षीय छोटे बच्चे को बड़ी बेरहमी से नोच-नोच कर मार डाला। कुत्तों द्वारा बच्चे को पूरी तरह से काटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। जब गांववासी घटनास्थल तक पहुंचे उस समय देर हो गई थी।
गांववासी दलबीर सिंह ने बताया कि मरने वाले बच्चे का नाम अमनिंदर सिंह उर्फ मनी है। जिसकी उम्र पांच वर्ष है। उसके पिता की मानसिक हालत न होने की वजह से उसकी पत्नी रमनप्रीत कौर निवासी कैरोंवाल एक फैक्टरी में कार्य करके अपने घर का गुजारा कर रही है। उन्होने कहा कि यह परिवार गरीब है और जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
दलबीर सिंह ने कहा कि मनी खेलता-खेलता गांव में स्थित दरगाह जोगी पीर पर माथा टेकने चला गया और रास्ते में 6-7 अवारा कुत्तों ने उसे घेर कर नोचना शुरू कर दिया। उनको जब रोने की आवाज आई तो हम वहां पहुंचे पर तब तक देर हो चुकी थी। कुत्तों ने बुरी तरह से उसे नोच डाला जिसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इस बारे में गांववासियों ने प्रशासन से मांग की और कहा कि पहले कई बार इन अवारा कुत्तों के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया गया है पर कोई कार्यवाई नहीं हुई। यह खूंखार कुत्ते आने जाने वाले राहरीरों के परेशानी का कारण बने है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ऐसे अवारा कुत्तों से लोगों को निजात दिलाई जाए जिससे भविष्य में किसी मां का बेटा इस तरह न मरे।