फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stray dog problem in chandigarh

स्ट्रे डॉग्स के लिए ये है प्रशासक का मैनेजमेंट मंत्र, जयपुर मॉडल' पर काम करेगा चंडीगढ़

Sat, 06 May 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
stray dog problem in chandigarh
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन अब जयपुर मॉडल पर स्ट्रे डॉग्स मैनेजमेंट पर काम करेगा। बदनौर ने कहा कि कुत्तों और बंदरों से इंसान को कोई खतरा नहीं। इसके लिए मात्र मैनेजमेंट की जरूरत है। बदनौर ने 2005-09 में राजस्थान में सरिस्का में शेरों के संरक्षण को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स तैयार किया था। इसी तरह शहर में बढ़ रहे लावारिस कुत्तों के आतंक से निबटने के लिए प्रशासन काम करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


मेयर आशा कुमारी जसवाल व निगम कमिश्नर बी पुरुषार्थ ने शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मेयर ने प्रशासक को बताया कि जयपुर व देश के अन्य राज्यों से स्ट्रे डॉग्स की समस्या से निबटने के लिए एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। डब्लयूएचओ की गाइड लाइंस पर जयपुर ने वर्ष 1994 में  एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम शुरू किया था।  चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली  एक साथ अब स्ट्रे डॉग्स से निबटने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदनौर से स्वच्छता के मुद्दे पर भी चर्चा

stray dog problem in chandigarh
मेयर आशा कुमारी जसवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में चंडीगढ़ के 11वें नंबर पर आने पर भी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ चर्चा की गई। चंडीगढ़ की इस रैंकिंग को लेकर आज प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों में काफी हलचल देखी गई।  मेयर ने कहा कि निगम पार्षदों और अधिकारियों ने बेहतर काम किया था, जिसकी वजह से उन्हें सेल्फ डिक्लेयरेशन में 883 अंक मिले, जो कि देश सबसे ज्यादा थे।

इसके अलावा ऑनसाइट आब्जर्वेशन में भी उन्हें 439 अंक मिले, जोकि पूरे देश में पांचवें नंबर पर थे। मेयर ने कहा कि अगर लोग फीडबैक देते तो हम नंबर वन होते। कमिश्नर बी. पुरुषार्था ने कहा कि  सेल्फ डिक्लेयरेशन में तो 98.11 फीसदी अंक मिले हैं। जो टीम ऑन साइट आब्जर्वेशन करने आई थी उसने भी शहर की साफ सफाई को 87.7 फीसदी नंबर दिए, लेकिन प्रैक्टिकल में मात्र 75.8 फीसदी अंक मिले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed