फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stone throwing on delhi cm arvind kejriwal car in ludhiana

लुधियाना में केजरीवाल की गाड़ी पर पथराव, शीशे टूटे

Mon, 29 Feb 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 29 Feb 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
stone throwing on delhi cm arvind kejriwal car in ludhiana

पंजाब का दौरा कर रहे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर लुधियाना में पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। पथराव 1984 के दंगा पीड़ितों ने किया। फिलहाल केजरीवाल के काफिले को सुरक्षा के साथ निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सीएम केजरीवाल आज उद्योगपतियों से मुलाकात करने के लिए लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने विसलिंग हुड रिजॉर्ट में उद्यमियों से मीटिंग की। मीटिंग खत्म होने के बाद जैसे ही वे जाने के लिए निकले।
विज्ञापन


वहां मौजूद दंगा पीड़ितों ने उनके काफिले पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में केजरीवाल की गाड़ी के शीशे चकनाचून हो गए। पुलिस कर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए दंगा पीड़ितों को काबू किया और उनके काफिले को सुरक्षा के साथ रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनी तो तीन महीनों में नशा खत्म

stone throwing on delhi cm arvind kejriwal car in ludhiana

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा जितनी ताकत देश के आम आदमी में है, उतनी किसी भी बड़े आदमी में नहीं है। जिस दिन आम आदमी की ताकत इकट्ठी हो गई तो बड़ों-बड़ों के सिंहासन डोल जाएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर तीन महीने के अंदर पंजाब से नशा खत्म कर दिया जाए।

केजरीवाल यहां के शास्त्री नगर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ गुरप्रीत घुग्गी, सांसद भगवंत मान और प्रदेश अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटपुर भी थे। क्रशर इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल अरविंद केजरीवाल से मिला और अपनी समस्याएं बताईं। मंच से पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा दिल्ली में भी आम लोगों ने अपनी ताकत दिखाई तो उनकी पार्टी को 70 में 66 सीटें मिली थी।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 4 दिन से पंजाब में घूम रहें हैं। गांव वालों का कहना है कि उनके घरों में आज तक कोई पटवारी नहीं आया। वह आज दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने घर में देखकर हैरान हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे का बोलबाला है सरकार आने पर पंजाब को नशे की दलदल में भेजने वाले लोगों बख्शा नहीं जाएगा।

केजरीवाल गो बैक के नारे लगा रहे यूथ कांग्रेसी

stone throwing on delhi cm arvind kejriwal car in ludhiana

रविवार को जालंधर में अग्रवाल समाज के साथ मीटिंग करने पहुंचे केजरीवाल जैसे ही बाहर निकले तो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनको घेरने का प्रयास किया। सैकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही यूथ कांग्रेसियों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।

इस बीच गुस्साए आप के कार्यकर्ता यूथ कांग्रेसियों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। कार्यकर्ताओं की आपस में हाथापाई भी हो गई। पुलिस ने मौके पर बीच बचाव करते हुए कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद केजरीवाल अपने निर्धारित प्रोग्राम के तहत आगे रवाना हो गए।

केजरीवाल का विरोध करने वाले अंगद दत्ता और कर्ण दत्ता ने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं किया है। वे तो शांतिपूर्वक केजरीवाल गो बैक के नारे लगा रहे थे। आप कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब की जनता को बेवजह भड़का रहे हैं।

′पंजाब की इंडस्ट्री को बचाने की जरूरत′

stone throwing on delhi cm arvind kejriwal car in ludhiana

पंजाब दौरे के चौथे दिन रविवार को जालंधर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्काईलार्क होटल में व्यापारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्रीज को बचाने की जरूरत है, क्योंकि रोजगार सरकार से नहीं मिलते, बल्कि इंडस्ट्रीज की वजह से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब दौरे में वे गली, मोहल्लों और गांव में घूमे हैं। इससे वह पंजाब की समस्याओं से अवगत हो गए हैं। उनका मानना है कि उन्हें अब पंजाब के बारे में उन्हें इतना पता है कि जितना प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी नहीं पता होगा।

केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों से मिलने के बाद पता चला कि उनसे गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। हर फैक्टरी के बाहर एक गुंडा बैठा होता है, जो फैक्टरी से निकलने वाले हर एक ट्रक में भरे माल का प्रति किलो के हिसाब से गुंडा टैक्स वसूलता है। इस वसूल का पैसा ऊपर तक जाता है।

केजरीवाल ने बड़े जोश में कहा कि आम आदमी पार्टी होने पर 24 घंटे में गुंडा टैक्स खत्म कर दूंगा। केजरीवाल ने दावा किया आप की सरकार आने पर कोई भी पॉलिसी व्यापारियों की मंजूरी के बिना नहीं बनेगी। केजरीवाल ने कहा कि वह मई या जून माह में पंजाब दौरे पर दोबारा आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed