{"_id":"5c002487bdec22414d55032b","slug":"stir-on-a-dead-body-at-the-time-of-funeral-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में हुआ चमत्कार, महिला हो गई 'जिंदा', फिर डॉक्टरों ने दे दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में हुआ चमत्कार, महिला हो गई 'जिंदा', फिर डॉक्टरों ने दे दिया ये बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम संस्कार के समय एक महिला के शव में हलचल शुरू हो गई। इसे देख सभी हैरत में पढ़ गए। इसके बाद ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर आए। हालांकि वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला हरियाणा के रोहतक का है। यहां महिला की दौरा पड़ने से मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक महिला के शरीर में हलचल होने लगी। इसको देखते हुए आनन-फानन में ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर महिला को फिर से मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
महिला ने 15 दिन पूर्व ही एक बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा और बच्चा को छुट्टी दे दी गई थी। बताया गया कि महिला को अक्सर दौरे पड़ते थे। गुरुवार सुबह फिर से हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि दोपहर को मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन और ग्रामीण महिला के शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक ग्रामीणों को महसूस हुआ कि शरीर में हलचल पैदा हो गई है। महिला के जिंदा होने की संभावना को लेकर परिजन फिर से उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत ही बताया।
विज्ञापन
महिला की गुरुवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के समय महिला के शरीर में हलचल की संभावना को लेकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां पर उसे फिर से मृत घोषित कर दिया गया।-साहब सिंह, पार्षद पति, वार्ड नंबर-20
विज्ञापन
मेडिकल साइंस में ऐसा संभव नहीं है। महिला की मौत के बाद शरीर में हलचल पैदा होने का मामला भी संज्ञान में नहीं आया है। -डॉ. संदीप कुमार, डीएमएस, पीजीआईएमएस