फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stepping stone school chandigarh players win medals in tiquando championship

चंडीगढ़ में ताइक्वांडो टूर्नामेंट, होनहार खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Mon, 30 May 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
stepping stone school chandigarh players win medals in tiquando championship
मेडल के साथ स्टेपिंग स्टोन स्कूल के ताइक्वांडो प्लेयर - फोटो : अमर उजाला
स्केटिंग रिंक सेक्टर 10 में हाल ही में खेले गए ताइक्वांडो टूर्नामेंट में स्टेपिंग स्टोन ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए। इनमें गोल्ड, सिल्वर,ब्रांज मेडल शामिल रहे। टूर्नामेंट में ट्राइसिटी के विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मेडल जीतने वाले स्टेपिंग स्टोन ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों में मोक्ष ने गोल्ड, जसमीत ने गोल्ड, जंश दूबे ने सिल्वर, नाम्या शर्मा ने सिल्वर, अंकुश तयाल ने ब्रांज, हिमांगी शर्मा ने ब्रांज मेडल जीता। मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ी कोच संगीता के ट्रेनी हैं। कोच ने बताया कि टूर्नामेंट काफी टफ रहा। इसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।
विज्ञापन


पंचकूला के खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो क्लब टूर्नामेंट में 32 मेडल हासिल किए हैं। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ सेक्टर-10 के स्केटिंग रिंग में किया गया था। इसमें 18 क्लबों के 350 बच्चों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में अमिता मरवाहा एक्टिविटी टीम क्लब के धुरंधरों ने 7 गोल्ड, 8 सिल्वर एवं 15  ब्रांज मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिविटी टीम में करीब सभी बच्चे बीपीएल परिवारों से संबंधित हैं और शाम को पंचकूला सेक्टर 4 के सरकारी स्कूल में अमिता मरवाहा, हिमांशी और कोच देवेंदू शर्मा द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। टूर्नामेंट हन्नू ताईक्वांडो क्लब की ओर से आयोजित किया गया था। 

टूर्नामेंट में अमिता मरवाहा टीम के रंजीत, आशीष, प्रमोद, बजरंगी,  नंदनी, अंशू, प्रिया ने स्वर्ण पदक जीते। विष्णु, संदीप, सोनू, प्रभाकर, इंद्रावती, आरती, डिंपल, सिमरनजीत कौर ने रजत पदक जीते। सचिन, आकाश, मोनी  झा, राज, करण, कृष्णा, रोशन, अजय, नेहा कुमारी, पल्लवी, नेहा, रोशनी, आयुष,  रोहित, अजय ने कांस्य पदक जीते।

आयुष, विष्णु, यशपल, सूरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैक्सीमल स्टेंरथ ट्राफी अमिता मरवाहा टीम के नाम रही। सेक्टर  4 के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ऊषा गुप्ता एवं हल्लोमाजरा स्कूल के प्रिंसिपल साधूराम ने बच्चों की सफलता पर अमिता मरवाहा को शुभकामनाएं दीं।


अमिता मरवाहा ने बताया कि कुछ बच्चों का चयन नेपाल और श्रीलंका में इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। कोच देवेंदू शर्मा, सहायक कोच आशीष मिंटू, रैफरी हिमांशी का ट्रेनिंग में बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed