फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stepped out of the library... reached the seventh floor and jumped into the basement.

Chandigarh News: लाइब्रेरी से निकला... सातवीं मंजिल पहुंचा और बेसमेंट में लगा दी छलांग

Thu, 23 Jul 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Stepped out of the library... reached the seventh floor and jumped into the basement.
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस चौथे ईयर के 23 वर्षीय छात्र करण सिंह संधू की आत्महत्या के एक दिन बाद जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार करण लाइब्रेरी से निकलने के बाद सातवीं मंजिल पर पहुंचा और सीढ़ियों के बीच बने खुले हिस्से से बेसमेंट की ओर छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कराया, फॉरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल को सील किया गया और अब बहुमंजिला भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. रवनीत कौर ने अधिकारियों के साथ बेसमेंट से लेकर सातवीं मंजिल तक निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। जांच पूरी होने के बाद देर शाम संबंधित क्षेत्र को खोल दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करण पहले लाइब्रेरी वाले फ्लोर पर पहुंचा। वहां से वह रेस्ट रूम गया, जहां उसने अपना बैग, मोबाइल फोन, चाबी और अन्य सामान रखा। इसके बाद जूते उतारकर सातवीं मंजिल पर पहुंचा और सीढ़ियों के बीच बने खुले हिस्से से छलांग लगा दी। इस घटनाक्रम के बाद अस्पताल परिसर में ऐसे खुले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

पढ़ाई में मेधावी था करण
सहपाठियों के अनुसार मृतक करण पढ़ाई में मेधावी था। उसकी उपस्थिति शत-प्रतिशत थी और अधिकांश विषयों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक थे। वह अंतिम वर्ष की परीक्षा और पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छात्रों का कहना है कि एमबीबीएस के इस चरण में मरीजों का दबाव अपेक्षाकृत कम होता है और वह सामान्य व्यवहार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक बुधवार छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र किए जा रहे आयोजित
डॉ. रवनीत कौर ने बताया कि पिछली घटना के बाद से ही प्रत्येक बुधवार छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करेगा और अभिभावकों से भी बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने की अपील की। उधर, फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed