फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stenography test 5 and computer typing test from 6 December

स्टेनोग्राफी टेस्ट 5 और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 6 दिसंबर से

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Stenography test 5 and computer typing test from 6 December
चंडीगढ़। 2019 में चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 400 के करीब भर्ती निकाली थी। इसका टाइपिंग टेस्ट कोविड-19 के कारण नौ महीने से लंबित पड़ा था। अमर उजाला ने परीक्षार्थियों के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मंगलवार को पीयू ने क्लर्क के कंप्यूटर टेस्ट और स्टेनोग्राफी टेस्ट की तारीख तय करके वेबसाइट पर अपडेट कर दी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर क्लर्क भर्ती परीक्षा पर आए अपडेट के अनुसार स्टेनोग्राफी टेस्ट 5 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं क्लर्क के लिए 21 मार्च से लेकर 23 मार्च तक होने वाले कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की भी तारीख तय कर दी है। नई तारीखों के अनुसार कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 6 दिसंबर, 12, 13 और 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षार्थियों को जल्द ही उनकी रजिस्टर ई-मेल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तीन हजार से ज्यादा युवा कर रहे थे परीक्षा का इंतजार
पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ प्रशासन की ढील की वजह से तीन हजार से ज्यादा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के युवा क्लर्क/स्टेनोग्राफर की परीक्षा के इंतजार में बैठे थे। युवाओं ने बताया था कि सितंबर 2019 में चंडीगढ़ प्रशासन ने करीब 400 भर्तियां निकाली थीं। इसमें 356 क्लर्क और अन्य भर्तियां स्टेनोग्राफर की थीं। इसके बाद 22 दिसंबर 2019 को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम फरवरी 2020 में घोषित किया गया। इसमें तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की। इन चयनित परीक्षार्थियों का बाद में कोविड के कारण मार्च में होने वाला टाइपिंग टेस्ट रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed