{"_id":"575054244f1c1b2438108b7d","slug":"stay-on-holidays-of-police-staff-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन: हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन: हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पांच जून से प्रस्तावित जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर पुलिस विभाग ने छुट्टियों पर रोक लगा दी है। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने कहा है कि पुलिस किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस और जिला प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखेगा, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शांतिपूर्ण वातावरण को दूषित करने का प्रयास करते पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अकील ने कहा कि पुलिस विभाग सभी समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखेगा और शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने या अफवाहें फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जनसाधारण को अपनी सुरक्षा के बारे में कोई डर नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन लोगों को समझाएगा कि यदि उनके बच्चे सार्वजनिक या निजी संपति को नुकसान पहुंचाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे उनका भविष्य भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने सहित शांति बनाए रखने में जन-प्रतिनिधियों व ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न तो पुलिस बल की कमी है और न ही उपकरणों की कोई कमी है। पुलिस सड़क या रेल रोकने की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी।