फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   statue of ravana, statue of Nawaz Sharif Hafiz Saeed in ludhiana

यहां फूंका गया नवाज शरीफ और हाफिज सईद का पुतला

Tue, 11 Oct 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 11 Oct 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
statue of ravana, statue of Nawaz Sharif Hafiz Saeed in ludhiana
नवाज शरीफ और हाफिज सईद का पुतला
लुधियाना के आजाद दशहरा कमेटी के बैनर तले मिलर गंज में धुरी लाइन के पास मंगलवार को रावण के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आतंकी हाफिज सईद का पुतला भी फूंका गया। इस अवसर पर खास तौर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता के लिए काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान परमिंदर सिंह काका का तर्क है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकाल तोड़ कर पाक गए। पाक से रिश्ते सुधारने के कई उपाय किए, बावजूद इसके उड़ी में आतंकी हमला किया गया। मोदी सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक करके भारतीय जवानों की शहादत का बदला ले लिया, बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इसलिए दशहरे पर शरीफ और सईद के पुतले जलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, कुलदीप शर्मा, दर्शन बावा, राजन शर्मा और रमेश ठाकुर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed