फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State Transplant Center will start soon in Rohtak PGI

Chandigarh News: रोहतक पीजीआई में जल्द शुरू होगा स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर

Wed, 19 Jun 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
State Transplant Center will start soon in Rohtak PGI
सीएम नायब सिंह ने की घोषणा, कहा- पीजीआई को उच्चस्तर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
विज्ञापन

चंडीगढ़। रोहतक पीजीआई में जल्द ही स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर होगा, ताकि किडनी समेत अन्य अंगों के ट्रांसप्लांट को सुगम को बनाया जा सके। यह घोषणा सीएम नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में रोहतक पीजीआई की गुर्दा प्रत्यारोपण टीम के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में की। मुख्यमंत्री ने गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाली समस्त टीम को सम्मानित भी किया और कहा, रोहतक पीजीआई की सुविधाओं को उच्चस्तर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।
सीएम ने कहा, पिछले दस सालों में देश में 24 एम्स संचालित हो गए हैं। आज हरियाणा में 2 एम्स हैं, जिसमें से एक झज्जर में संचालित है, जबकि दूसरे एम्स की आधारशिला रेवाड़ी में पीएम मोदी रख चुके हैं। वर्तमान में राज्य में 18 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। अन्य की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार, पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब, पीजीआईएमएस की वाइस चांसलर प्रोफेसर अनीता सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में बनेंगे हेलीपैड
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री भी हैं। इसलिए उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर रिसर्च आदि से संबंधित कार्यों और ट्रांसप्लांट के मामले में ऑर्गन्स और मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा सके। साथ ही उन्होंने पीजीआईएमएस (पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय) प्रशासन से अनुरोध किया कि जहां भी नए हॉस्टल बने वहां एयरकंडीशन का भी प्रावधान करें। इसके लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता देगी। उन्होंने कहा वह इसी संस्थान के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा, डॉक्टर्स इस इंस्टीट्यूट में ऐसा बदलाव लाएं ताकि मेडिकल के विद्यार्थी पीएमटी (प्री मेडिकल टेस्ट) में पहली प्राथमिकता पीजीआई रोहतक भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed