{"_id":"64b803c4c7311ade06031b63","slug":"state-special-operation-cell-arrested-gangster-lawrence-bishnoi-aide-from-khanna-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस का साथी काबू: चंडीगढ़ और मोहाली में मचा रखा था खौफ, नाइट क्लब मालिकों से वसूलता था रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉरेंस का साथी काबू: चंडीगढ़ और मोहाली में मचा रखा था खौफ, नाइट क्लब मालिकों से वसूलता था रंगदारी
Wed, 19 Jul 2023 10:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:08 PM IST
सार
एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों में नाइट क्लबों और बारों के मालिकों समेत अमीर व्यक्तियों को धमका कर जबरन वसूली करता था। यह पहला मौका नहीं है। गत कुछ समय में एसएसओसी ने ऐसे ही विभिन्न गैंग के शातिरों को काबू किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के जिलों में नाइट क्लबों, बार मालिकों समेत अमीर व्यक्तियों से फोन पर रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शातिर को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने हथियारों समेत पंजाब के खन्ना से काबू किया है। आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह उर्फ बोबी शूटर (24) निवासी पटियाला के गांव घंगरोली के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह पेशे से टैक्सी चालक है। पुलिस टीमों ने आरोपी से दो कारतूस समेत एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। आरोपी को केस में नामजद कर लिया गया है। कुछ समय से पुलिस को शिकायत मिल रहीं थीं कि व्यापारियों और नामी लोगों को रंगदारी की कॉल आ रही थीं। इसके बाद एसएसओसी ने 24 जून को अपने थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसओसी की टीमें लगातार नजर रख रही थीं। इसके बाद एडवांस इंटेलिजेंस एकत्रित करके पुलिस ने उसे काबू किया है।
विज्ञापन
एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों में नाइट क्लबों और बारों के मालिकों समेत अमीर व्यक्तियों को धमका कर जबरन वसूली करता था। यह पहला मौका नहीं है। गत कुछ समय में एसएसओसी ने ऐसे ही विभिन्न गैंग के शातिरों को काबू किया है। साथ ही उन्हें आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ कर चुकी है। वहीं, अब एसओसी अब यह पता लगाने में लगी है कि आखिर इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है। साथ ही रंगदारी से जो यह पैसे वसूलते हैं, उसे इन्होंने कहां निवेश किया है। पहले पकड़े गए कुछ आरोपियों ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में निवेश कर रखा था।
विज्ञापन