गुरु पर्व पर नानक जी की नगरी में भव्य समारोह, कैप्टन और मनमोहन सिंह पहुंचे, 150 करोड़ की मिली सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव पंजाब सरकार बेहद खास तरीके मनाएगी। इसके लिए तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने प्रकाश पर्व से पूर्व करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का तोहफा दिया है। शुक्रवार को गुरुपर्व पर सुल्तानपुर लोधी में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समारोह सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, जेल मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा व अन्य मौजूद रहें। समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी और सीएम अमरिंदर सिंह गुरुद्वारे पर माथा टेक कर कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर भी मौजूद हैं । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु नगरी सुल्तानपुर लोधी के लिए 150 करोड़ की लागत के 26 प्रोजेक्टों का नींव रखी। सीएम अमरिंदर सिंह ने कुल 4 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने 100 गुरुद्वारों पर लिखी अपनी किताब का विमोचन किया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सीएम अमरिंदर सिंह को भेंट भी की।