फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State-level celebrations in Haryana on Surgical Strike Day

सर्जिकल स्ट्राइक के सूरमाओं को सलाम करेगी हरियाणा सरकार, 29 सितंबर को होगा राज्यस्तरीय समारोह

Fri, 28 Sep 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Sep 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
State-level celebrations in Haryana on Surgical Strike Day
manohar lal - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के सूरमाओं की वीरता को सलाम करने जा रही है। 29 सितंबर को झज्जर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। केंद्र सरकार 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाने जा रही है। 

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीरभूमि हरियाणा में इसे और भी जोश के साथ मनाया जा रहा है, चूंकि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है। इस दिन सभी जिला मुख्यालयों पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा। दो वर्ष पहले 29 सितंबर को भारत के रणबांकुरों ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी शिविरों पर कड़ा प्रहार किया था। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादियों को मार गिराया था और उनके शिविर धराशायी कर दिए गए थे। 
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ मनाने का उद्देश्य न केवल वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है बल्कि इसके माध्यम से युवाओं में देशभक्ति के भाव को और सुदृढ करना भी है। सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर वीर सैनिकों को यह संदेश दिया जाएगा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। प्रवक्ता ने कहा कि समारोहों के अलावा सैनिकों के शौर्य को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनियों व रैलियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दिन पूरा वातावरण देशभक्ति के गानों से गूंजेगा। दूरदर्शन केंद्रों से भी विशेष देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed