फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State Enforcement Bureau launches special campaign against illicit liquor in 22 districts.

Chandigarh News: राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने अवैध शराब के खिलाफ 22 जिलों में विशेष अभियान छेड़ा

Wed, 20 Dec 2023 06:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
State Enforcement Bureau launches special campaign against illicit liquor in 22 districts.
अवैध कच्ची शराब व लाहन बरामद, 35 केस दर्ज, 36 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। ब्यूरो की टीमों ने 19 दिसंबर को प्रदेश के सभी 22 जिलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 901 लीटर लाहन, 57 लीटर कच्ची शराब और 606.5 बोतल देसी शराब, 1363 बोतल अंग्रेजी व 775 बोतल बीयर जब्त की। पुलिस ने अलग-अलग 35 केस दर्ज कर 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौर हो कि गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो को निर्देश जारी कर राज्य में अवैध खनन व शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। परिवहन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, बिजली और सिंचाई के अन्य विभागों के साथ मिलकर भी इसी तरह के अभियान शुरू किए जाएंगे। ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. एएस चावला ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed