{"_id":"28ed53e4fe89c69be2c3599314c0decf","slug":"state-bank-of-india-in-massive-overhaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्टेट बैंक में बड़े पैमाने पर फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय स्टेट बैंक में बड़े पैमाने पर फेरबदल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Nov 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक लिंगराज महापात्रा के पदभार ग्रहण करने के बाद चंडीगढ़ एसबीआई के पदों पर व्यापक फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
पेंडयला सूर्या प्रकाश राव और मनोज खट्टर ने भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ मंडल के महाप्रबंधक नेटवर्क-1 और महाप्रबंधक नेटवर्क-2 का पदभार ग्रहण किया। नेटवर्क-1 में पंजाब और नेटवर्क-2 में हरियाणा की शाखाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रकाश राव वाणिज्य में स्नातक हैं और उसके साथ ही आईसीएफएआई से बिजनेस फाइनेंस में डिप्लोमा किया है।
वे इंफॉरमेशन सिस्टम आडिट और कंट्रोल एसोसिएशन, शिकागो (अमेरिका) से सर्टिफाइड इंफॉरमेशन सिस्टम आडिटर के रूप में भी प्रमाणित हैं।
चंडीगढ़ मंडल में महाप्रबंधक पद पर नियुक्त होने के पहले वे मुंबई स्थित कारपोरेट सेंटर में प्राइवेट इक्विटी विभाग में महाप्रबंधक रहे।
अपने 31 साल के कार्यालय में राव भारत और विदेश में भी कई विशेष एसाइनमेंट पर कार्यरत रहे। मनोज खट्टर सांख्यिकी में स्नातकोत्तर हैं।
वे वर्ष 1983 के पर्यवेक्षी अधिकारी/पीओ बैच में भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े। वे चंडीगढ़ मंडल में महाप्रबंधक का पद संभालने से पूर्व आंचलिक कार्यालय, विशाखापटनम में उपमहाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे।
विज्ञापन
अपने तीस साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंक के कई मुख्य विभागों जैसे कि हैदराबाद में ग्रामीण व्यवसाय, अहमदाबाद में मिड कारपोरेट ग्रुप, कारपोरेट सेंटर मुंबई में साख जोखिम प्रबंधन विभाग आदि में अहम योगदान दिया है।