फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Standing in the taxi stand, 13 auto gets fire, chandigarh

टैक्सी स्टैंड में खड़े 13 ऑटो आग से जल कर राख, लाखों का घाटा

Fri, 11 Nov 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Standing in the taxi stand, 13 auto gets fire, chandigarh
टैक्सी स्टैंड में खड़े 13 ऑटो आग से जल कर राख - फोटो : अमर उजाला
वीरवार सुबह भयानक आग लगने से सेक्टर 45 टैक्सी स्टैंड पर खड़े 13 ऑटो जलकर राख हो गए। मौके पर तीन फायर टैंडर्स ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि आग एक ऑटो से शुरू हुई और उसके  बाद पास खड़े अन्य ऑटो भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


सेक्टर 45 पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि वीरवार  सुबह करीब चार बचे सूचना मिली कि बुडै़ल के विष्णु टैक्सी स्टैंड में खड़े आटो में आग लग गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर वहां तैनात चौकीदार हेम राज ने बताया कि उसने पहले एक ऑटो से धुआं निकलते देखा। जिसके बाद उसने खुद पहले एक बाल्टी पानी ऑटो पर डाला। लेकिन उससे आग नहीं बुझी। उसके बाद उसने 101 नंबर पर फोन कर दिया। लेकिन जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची वहां खड़े 13 एलपीजी ऑटो जल चुके थे।
विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में बात सामने आई है कि आग किसी ने नहीं लगाई नहीं है। बल्कि आग आटो के  इंजन से निकली चिंगारी के कारण चली है। उसके पास जितने ऑटो खड़े थे उनको भी चपेट में ले लिया। हालांकि अगर समय पर दमकल की गाड़ियां न पहुंचतीं तो आग से बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि उस समय वहां करीब 60 आटो खड़े थे। वहीं, कुछ आटों चालकों का कहना है कि यह किसी की शरारत है। अचानक इस तरह इतनी बड़ी आग नहीं लग सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कि है। पुलिस का कहना है कि डीडीआर दर्ज कर मामले की  छानबीन शुरू कर दी गई है। अगर किसी के खिलाफ कोई सबूत मिला तो केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed