फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Staff nurse hangs the noose, got married four months ago

स्टाफ नर्स ने फंदा लगाया फंदा, चार महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 21 Jul 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Staff nurse hangs the noose, got married four months ago
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित घर में ग्रिड हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फंदे से उतारकर उसे जीएमसीएच 32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-32 स्थित मकान नंबर 2003/16 में महिला ने फंदा लगाया है। सूचना पर सेक्टर-34 प्रभारी बलदेव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली मनीषा की करीब 4 महीने पहले शादी हुई थी। वह पति और भाई के साथ रहती थी।
विज्ञापन

मनीषा सेक्टर-32 के गवर्नमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर डिसएबिलिटीज (जीआरआईआईडी) में स्टाफ नर्स थी जबकि पति हिमाचल के बद्दी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सोमवार सुबह जब मनीषा का भाई घर पहुंचा तो वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 आना पुलिस परिजन और आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed