फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSP chandigarh will hearing of public problems

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं तो पहुंचें यहां

Sun, 02 Feb 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Feb 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
SSP chandigarh will hearing of public problems

अगर कोई शहरवासी हर माह लगने वाले केस का स्टेटस जानो अभियान से असंतुष्ट नहीं होता है तो ऐसे लोगों की नाराजगी खुद एसएसपी दूर करेंगे।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि अब ऐसे लोग उन्हें बुधवार को 11 से 1 बजे आकर मिल सकते है। एसएसपी ने इसकी घोषणा सेक्टर-29 की ट्रैफिक लाइन में शहर की अलग अलग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के समक्ष की।

एसएसपी ने सेक्टर-40 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी जेसी वर्मा की बात सुनने के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि 8 माह पहले उन्होंने एक शिकायत दी थी, लेकिन जब वह केस का स्टेटस जानने के लिए आते हैं, उनको कई बार स्टेटस नहीं बताया जाता और टाल मटोल कर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ज्यादा पूछने पर पुलिस वाले उनसे ही सवाल पूछने लग जाते हैं।
विज्ञापन

 
माडर्न कांप्लेक्स में रात के समय एक ही गेट खुलेगा
बैठक में मनीमाजरा के माडर्न कांप्लेक्स के रेजिडेंट्स साहनी ने कहा कि एरिया में वाहन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। इस पर एसएसपी ने कहा कि मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने उन्हें एक प्लान बनाकर दिया है, जिसके अनुसार जल्द ही माडर्न कांप्लेक्स के एक गेट को छोड़कर बाकी सभी गेट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एरिया के लिए 4 गेट हैं, जिसमें से तीन बंद कर दिए जाएंगे और रात के समय जो एक खोला जाएगा, उसमें पुलिस कर्मचारी हर समय रात को तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed