{"_id":"5790c9d94f1c1bed3ac4ba55","slug":"ssa-teachers-regularization-of-ssa-teachers-chandigarh-education-deptt-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"1375 टीचर्स को शिक्षा विभाग का बड़ा तोहफा, उछल पड़ेंगे जानकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1375 टीचर्स को शिक्षा विभाग का बड़ा तोहफा, उछल पड़ेंगे जानकर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग 1375 टीचर्स को इतना बड़ा तोहफा देने जा रहा है कि सभी जानकर खुशी के मारे उछल पड़ेंगे। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में कई वर्षों से सेवारत सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) शिक्षकों को जल्द रेगुलर होने का तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसएसए शिक्षकों को रेगुलर किए जाने का मामला 2014 से लटका हुआ है ।
यूटी प्रशासन ने एसएसए शिक्षकों की फाइल केंद्र सरकार के पास भेजी हुई है। जानकारी के अनुसार ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी नेता संजय टंडन की अगुवाई में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कनवीनर भाग सिंह कैरों, सेक्रेटरी रणबीर राणा, को- कनवीनर सविंदर सिंह और खुशाली राम शर्मा भी शामिल थे।
कैरों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने एसएसए शिक्षकों को रेगुलर किए जाने के मामले में यूटी प्रशासन और अपने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में इस समय एसएसए के तहत 728 जेबीटी और 647 टीजीटी शिक्षक कई सालों से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
जावड़ेकर के सामने रिसोर्स टीचर्स का वेतन बढ़ाने, गेस्ट टीचर और कांट्रैक्ट टीचर्स को रेगुलर करने और लेक्चरर के 186 स्थायी पदों की स्वीकृति का मामला भी रखा गया। कैरों के अनुसार सभी मामलों पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। गौरतलब है कि एसएसए शिक्षकों को रेगुलर करने का मामला लंबे समय से अटका हुआ है, जबकि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में एसएसए टीचर्स को यह लाभ मिल चुका है।