{"_id":"688a685938f18b6d0c0ecd44","slug":"sri-vidya-koti-kumkumarchan-mahayagya-from-13-chandigarh-news-c-16-pkl1043-777752-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ 13 से
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सेक्टर 33 के गुलाटी भवन में दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ 13 अगस्त से शुरू होगा। चंडीगढ़ प्रवास पर आए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि महायज्ञ में सुहासिनी महिलाओं और श्रद्धालुओं की ओर से एक करोड़ बार श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुमकुम से श्री यंत्र पर पूरे विधि विधान से अर्चन होगा। इससे पहले देश के 26 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हो चुका है।
श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में 11 क्विंटल कुमकुम कांचीपुरम से मंगाया गया है। महायज्ञ को पूर्ण कराने के लिए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और वाराणसी से पुरोहित आ रहे हैं। भारत माता के वैभव के वृद्धि के लिए हर नागरिक को समर्पित भाव से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से ही दुनिया है। सनातन का विरोध करने वालों का कोई अस्तित्व नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए हर व्यक्ति को काम करना चाहिए।