फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sri Harmandir Sahib (Golden Temple) lit up for Diwali Amritsar Punjab

पंजाब: श्री हरमंदिर साहिब को लाइटों से सजाया गया, देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Thu, 04 Nov 2021 08:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 08:03 PM IST
सार

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब को बंदी छोड़ दिवस और दिवाली के मौके पर लाइटों से सजाया गया है। शाम को करीब एक लाख दीये जलाए गए और जमकर आतिशबाजी भी हुई। 

विज्ञापन
Sri Harmandir Sahib (Golden Temple) lit up for Diwali Amritsar Punjab
श्री हरमंदिर साहिब को लाइटों से सजाया - फोटो : एएनआई

विस्तार

बंदी छोड़ दिवस और दिवाली के मौके पर अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब को लाइटों से सजाया गया। गुरुवार शाम को पूरे सरोवर के चारों तरफ दीप जलाए गए और जमकर आतिशबाजी भी हुई। लगभग एक लाख दीयों से भव्य रोशनी की गई। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से अमृतसर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


कहते हैं कि दाल रोटी घर दी, दिवाली अमृतसर दी। इसी कहावत के चलते ही दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की संध्या पर लाखों श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब जी पहुंचे। 
विज्ञापन


इस मौके पर श्री हरमंदिर साहिब जी को खूबसूरत लाइट से सजाया गया है। श्री हरमंदिर साहिब जी की दिवाली देखने करीब दो लाख श्रद्धालु अमृतसर पहुंचे हैं। गुरुवार को दरबार साहिब में दो लाख से अधिक लोगों ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वभर में जहां हिंदू भगवान श्री राम की आयोध्या वापसी पर अपने घरों और दफ्तरों में दीपक जलाते हैं। वहीं सिख धर्म में आज के दिन को बंदी छोड़ दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। 


इस मौके पर श्री हरमंदिर साहिब जी की छटा और नजारा बेहद मनमोहक है। सरोवर के चारों तरफ दीपमाला जलाई गई है। श्री हरमंदिर साहिब जी को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इससे श्री हरमंदिर साहिब की खूबसूरती में चार चांद और लग गए हैं। इस विशेष दिन पर लंगर में श्रद्धालुओं को दाल रोटी के साथ खीर और जलेबी दी जाती है। रात को आतिशबाजी होगी और पर्यावरण के मद्देनजर ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed