फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Srbt Khalsa answers given on the arrest of the organizers

सरबत खालसा के आयोजकों की गिरफ्तारी पर सौंपा जवाब

Fri, 11 Nov 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
Srbt Khalsa answers given on the arrest of the organizers
सिमरनजीत सिंह मान

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से सरबत खालसा समर्थकों व आयोजकों की गिरफ्तारी पर जवाब दाखिल करते हुए बताया गया कि पुलिस ने कुछ लोगों को छोड़ दिया है और बाकियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


दादूवाल ने याचिका दाखिल कर पुलिस की ओर से अवैध तरीके से हिरासत में रखे गए 46 लोगों की सूची हाईकोर्ट को सौंपी थी। पंजाब सरकार के जवाब को रिकार्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने सुनवाई 18 नवंबर तक टाल दी।
विज्ञापन


मामले में याचिका दाखिल करते हुए दमदमी टकसाल के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल ने एडवोकेट सिमरनजीत सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने ऐसे 46 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर हिरासत में रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको 6 नवंबर सुबह 3 से 5 बजे के बीच उनके घरों से बिना कोई कारण बताए गिरफ्तार किया गया है। याची ने कहा कि यह सभी सरबत खालसा के आयोजक और समर्थक हैं। लिहाजा, पुलिस ने सरबत खालसा को नाकाम करने के लिए बिना किसी वजह के इन्हें गिरफ्तार किया है। याची ने इन सभी की रिहाई के लिए आदेश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed