फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports Day was celebrated at Sharda Sarvahitkari Model Senior Secondary School

Chandigarh News: शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल दिवस मनाया गया

Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sports Day was celebrated at Sharda Sarvahitkari Model Senior Secondary School
चंडीगढ़। शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 40-डी में स्पोर्ट्स डे बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मैदान को रंग-बिरंगे सजावट से संवारा गया था, जिससे वातावरण उत्सवपूर्ण दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारे छोड़कर की गई। इसके बाद विद्यालय के निदेशक बीएस कंवर, प्रधानाचार्य अर्चना नागरथ तथा उप-प्रधानाचार्य अंजलि कपूर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत विभिन्न रोचक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रमुख गतिविधियों में कपड़े पर क्लिप लगाकर दौड़ना,अपना बैग पैक करके दौड़ना, लेमन रेस, आइसक्रीम स्टिक से शेप बनाना, पेपर ग्लास से पिरामिड बनाना शिामल रहा। ऊपरी होंठ से पेंसिल पकड़कर चलने जैसे मनोरंजक खेल शामिल थे। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण पैरेंट्स रेस भी रही, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed