फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Spirituality makes you strong from within: Munishree

आध्यात्मिकता भीतर से मजबूत बनाती है : मुनिश्री

Sun, 24 May 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Spirituality makes you strong from within: Munishree
चंडीगढ़। सेक्टर-24 के अणुव्रत भवन के तुलसी सभागार में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार आलोक ने कहा कि आध्यात्मिक प्रक्रिया व्यक्ति को भीतर से मजबूत और संतुलित बनाती है। उन्होंने कहा कि वास्तविक आध्यात्मिकता वही है जो व्यक्ति को बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित हुए बिना अपने मन और ऊर्जा को नियंत्रित करना सिखाए।
विज्ञापन

मुनिश्री ने कहा कि आत्म-जागरूकता और साक्षी भाव विकसित करने से व्यक्ति अपने मूल स्वरूप को समझ पाता है। यदि इंसान अपने भीतर संतुलन और अंतर को पहचानने की क्षमता विकसित नहीं करता तो जीवन में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलते समय नए अनुभव और विचार कई बार भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन यही भ्रम व्यक्ति को नए आयामों तक पहुंचाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन तभी सुंदर है जब व्यक्ति उसकी सीमाओं और वास्तविक उद्देश्य को समझे। केवल सांसारिक दौड़ में उलझा जीवन अंत में पछतावा छोड़ जाता है। मुनिश्री ने कहा कि शिक्षा जहां दूसरों के सामने खुद को प्रस्तुत करना सिखाती है, वहीं आध्यात्मिकता व्यक्ति को अपने भीतर खुद को संभालना सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed