फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Spinal Injury Center Mohali will have better facilities: Dr. Baljit Kaur

स्पाइनल इंजरी सेंटर मोहाली में बेहकर होंगी सुविधाएं : डॉ. बलजीत कौर

Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Spinal Injury Center Mohali will have better facilities: Dr. Baljit Kaur
मोहाली। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार, राज्य सरकार क्षेत्रीय स्पाइनल इंजरी सेंटर, सेक्टर-70, मोहाली को और अधिक सुविधाओं से लैस करके बेहतर करेगी।
विज्ञापन

डॉ. राज बहादुर की मांग के अनुसार, कैबिनेट मंत्री ने केंद्र में और अधिक बिस्तर क्षमता जोड़ने के लिए दूसरी मंजिल का निर्माण शुरू करने के लिए 3 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने का आश्वासन दिया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. राज के एक अन्य अनुरोध को स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा 2 करोड़ रुपये वार्षिक वित्तीय सहायता में वृद्धि राज्य सरकार के विचाराधीन है।
विज्ञापन


स्पाइनल इंजरी सेंटर का दौरा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने सेंटर के आईसीयू और हाई डिपेंडेंसी यूनिट के अलावा एक्स-रे और एमआरआई रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की और उनसे फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सेंटर की डिप्टी डायरेक्टर (तकनीकी सुविधाएं) मधु पुरी, सामाजिक सुरक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमरजीत सिंह भुल्लर, डीएसपी अजीत पाल सिंह, तहसीलदार गुरविंदर कौर, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमृत बाला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed