फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SpiceJet had to change the time of flights without informing expensive

स्पाइस जेट को बिना बताए फ्लाइट का टाइम चेंज करना पड़ा महंगा

Thu, 08 Dec 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet had to change the time of flights without informing expensive
विमान - फोटो : Demo Pic
फ्लाइट का टाइम चेंज करने के बाद शिकायतकर्ता को न बताना स्पाइस जेट को महंगा पड़ गया। उपभोक्ता फोरम ने सेवा में कोताही का दोषी करार देते हुए स्पाइस जेट को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को नई दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट का किराया वापस करे। 
विज्ञापन


साथ ही सात हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 ने सुनवाई के बाद यह निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता बिमलजीत कौर निवासी मुल्लांपुर गरीबदास जिला एसएएस नगर मोहाली ने गुड़गांव स्थित स्पाइस जेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सिविल एयरलाइंस टर्मिनल चंडीगढ़ एयरपोर्ट के रिजनल मैनेजर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में कहा कि वह 31 अक्तूबर 2015 को सिडनी (आस्ट्रेलिया) से दिल्ली वाया बैंकाक लौट रहीं थीं। वह नई दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सुबह 11:45 बजे पहुंच गईं। नई दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट दोपहर बाद 2:13 बजे थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आश्चर्यचकित रह गईं कि स्पाइस जेट ने फ्लाइट का टाइम चेंज कर दिया और वह 11 बजे ही चंडीगढ़ चली गई। इस कारण उन्हें चंडीगढ़ बस से आना पड़ा। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एक दिसंबर 2015 को कानूनी नोटिस भेजा। इसमें नई दिल्ली से चंडीगढ़ का एयर किराये के साथ डैमेज चार्ज की भी मांग की।


स्पाइस जेट ने अपना पक्ष रखते हुए उपभोक्ता फोरम को बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed