{"_id":"6458867661dd5464ea045b58","slug":"speeding-tipper-hit-school-bus-full-of-children-in-kapurthala-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: बजरी से भरे टिप्पर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, सुबह हुए हादसे में कई बच्चों को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: बजरी से भरे टिप्पर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, सुबह हुए हादसे में कई बच्चों को आई चोट
Mon, 08 May 2023 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 10:49 AM IST
सार
स्कूल बस चालक के अनुसार उसने टिप्पर को रोकने के लिए बार-बार हार्न बजाए, लेकिन टिप्पर चालक ने एक न सुनी। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को ठीकठाक देखकर उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन
टिप्पर ने स्कूल बस को मारी टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में बेगोवाल-सुभानपुर मार्ग पर नडाला चौक के पास सोमवार सुबह साढ़े सात बजे बजरी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गलत साइड जाकर बच्चों से भरी स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के साइड के शीशे टूट गए और बस के अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बचे। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार टिप्पर बजरी लेकर बेगोवाल से सुभानपुर की ओर जा रहा था। टिप्पर चालक ने बिना साइड देखे नडाला चौक पार करना चाहा तो उसकी ढिलवां रोड की तरफ से आ रही एक निजी स्कूल की बस से टक्कर हो गई। स्कूल बस को ड्राइवर मनदीप सिंह चला रहा था। इस टक्कर से जहां बस के साइड वाले शीशे टूट गए, वहीं बस के अंदर बैठे बच्चों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस चालक के अनुसार उसने टिप्पर को रोकने के लिए बार-बार हार्न बजाए, लेकिन टिप्पर चालक ने एक न सुनी। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को ठीकठाक देखकर उनकी जान में जान आई। जिन बच्चों को मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बच्चों के परिजनों ने गलत ड्राइविंग करने के वाले के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई की मांग की है।