फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   speeding car ran over pedestrians in Ludhiana

Ludhiana: तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को रौंदा, दो की हालत गंभीर... कार चला रही लड़की हिरासत में

Tue, 18 Jun 2024 05:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 05:28 PM IST
सार

दुगरी इलाके में एक युवती आई-20 कार में सवार होकर जा रही थी। जब वह जवद्दी कलां के पास पहुंची तो उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ब्रेक लगाने के बजाय युवती ने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया जिससे गाड़ी की रफ्तार तेज हो गई। इसके बाद उसने एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मार दी जिससे वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
speeding car ran over pedestrians in Ludhiana
लुधियाना में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में दुगरी के जवद्दी कलां इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंद दिया। कार एक बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर कई वाहनों से भिड़ गई। गाड़ी एक लड़की चला रही थी। वहीं लड़की ने खुद गाड़ी से बाहर निकल एक घर में घुस अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


राहगीरों ने इस हादसे में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो को डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने के बाद चौकी दुगरी और शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद गाड़ी को कब्जे में लिया और गाड़ी चलाने वाली लड़की को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस के पास अभी किसी की तरफ से लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुगरी इलाके में एक युवती आई-20 कार में सवार होकर जा रही थी। जब वह जवद्दी कलां के पास पहुंची तो उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ब्रेक लगाने के बजाय युवती ने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया जिससे गाड़ी की रफ्तार तेज हो गई। इसके बाद उसने एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मार दी जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। अंत में एक एक्टिवा के साथ टकराने के बाद कार रुक गई। लोगों ने पहले घायलों को उठाया। जब तक लोग युवती की कार की तरफ आते वह बाहर निकल कर तुरंत एक घर में घुस गई और खुद को अंदर बंद कर लिया। लोगों ने उसे बाहर आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी साउथ गुरइकबाल सिंह ने बताया कि युवती को काबू कर लिया गया है और उसकी कार कब्जे में है। इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे। जो उपचार करा उसी समय चले गए थे, जबकि दो डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। अभी उनके ब्यान दर्ज नहीं हो पाए है। जिस वजह से पहचान नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। अगर कोई शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed