{"_id":"8b7f0e4f7b94c304731077efc52d3e0a","slug":"speed-of-development-will-increase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विकास की रफ्तार होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विकास की रफ्तार होगी तेज
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल सीएम सिटी बनने जा रहा है। इससे वर्षों से सरकारी कार्यालयों में धूल चाट रहीं फाइलें अब फटाफट खुलती चली जाएंगी। जहां लंबित कार्य सिरे चढ़ेंगे, वहीं धीमी गति से चल रहे जिले के प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ेंगे। मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के सीएम बनेंगे। इससे जिले के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। करनाल में नया बस स्टैंड, डेयरी शिफ्टिंग, फ्लाईओवर, शहर के चारों ओर बाईपास, टूटी सड़कें, अवैध कॉलोनियाें को वैध का दर्जा समेत अनेक लोगों के महत्वपूर्ण कार्य अब पूरे होने की उम्मीद जगी है। इसके अलावा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को गति मिलेगी और सिविल अस्पताल की बिल्डिंग बनेगी। जिले में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ पर अंकुश लगना तय है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध होंगे।
नीलोखेड़ी क्षेत्र के लोगों को विश्वास है कि उनके क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाने की डिमांड, लड़कियां का कॉलेज, एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव, स्टेडियम बनाने की डिमांड, अनाज मंडी का विस्तार, सब्जी मंडी बनाने की मांग वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उधर अब यह उम्मीद भी जगी है कि असंध उपमंडल को जिला बनाने की मांग भी पूरी होगी। इसके अलावा रोडवेज का सब डिपो बनाने की मांग, अवैध कॉलोनियों को वैध का दर्जा, सड़क, पार्क, कॉलेज बिल्डिंग, सिविल अस्पताल, अनाजमंडी का विस्तार की मांगें अहम हैं। चार जिलों के मध्य 45 किलोमीटर की दूरी पर बसे कस्बे में 84 गांव आते हैं लेकिन जरूरी सुविधाओं का अभाव है।
लंबे समय से विकास को तरस रहे इंद्री हलके को भी मनोहर लाल खट्टर से आस बंधी है। क्षेत्र में आईटीआई की स्थापना, खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं से युक्त स्टेडियम, इंद्री सीएचसी का दर्जा बढ़ाकर बड़ा अस्पताल बनाना, महिला कॉलेज, हर्बल पार्क, सड़क, डीएसपी का अपना कार्यालय, कोर्ट के लिए भवन पूरा करने की मांगें हल होनी जरूरी हैं। इसके अलावा घरौंडा में फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज के कार्य में तेजी की मांग और उपमंडल बनाने की मांग अहम है।